रोजगार मेले में 1585 में से 262 अभ्यर्थियों का चयन
मऊ, जून 16 -- मऊ, संवाददाता। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी ने प्रतिभाग कर विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। रोजगार मेले में जनपद के लगभग 1585 बेरोजगार युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया के उपरांत 262 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिससे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला। जिला सेवायोजन अधिकारी ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अन्य युवाओं से भी आगामी रोजगार मेलों में अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। रोजगार मेले के सफल आयोजन एवं संचालन में जिला सेवायोजन कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.