लखनऊ, फरवरी 18 -- कालीचरण पीजी कॉलेज में सेवायोजन निदेशालय की मदद से आयोजित रोजगार मेले में 151 छात्रों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक इं. वीके मिश्र और सहायक निदेशक सेवायोजन सूर्यकांत कुमार ने किया। प्राचार्य प्रोफेसर चंद्रमोहन उपाध्याय ने बताया कि राजश्री पुरुषोत्तम दास टंडन सभागार में 16 प्रमुख कंपनियों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...