पूर्णिया, सितम्बर 1 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया में रोजगार मेले में दो दिनों में 15 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिली। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से 30 और 31 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला-2026 कोसी-सीमांचल के युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर लेकर आया। पूर्णिया के साथ कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल और अररिया से बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मेले में पहुंचे। रोजगार पाने के बाद युवाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ नजर आया। मेले के पहले दिन 7,878 युवाओं का चयन हुआ, जबकि दूसरे और अंतिम दिन 6,463 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया गया। दूसरे दिन करीब नौ हजार से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। मेले की खास उपलब्धियों में 300 से अधिक बेटियों को वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से रोजगार का अवसर मिलना रहा। आकर्षक वेतन...