कौशाम्बी, मार्च 28 -- शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई सिराथू, मंझनपुर एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आईटीआई सिराथू परिसर में हुआ। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां यथा यजाकी इंण्डिया ने चार, कृष्णा मारुति ने सात, एसआईएस सिक्योरिटी ने दो का चयन किया। रोजगार मेले में कुल 53 प्रतिभागियों की काउंसिलिंग की गई। कार्यक्रम दीपा श्रीवास्तव ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। प्लेसमेंट प्रभारी राजकीय आई.टी.आई. सिराथू विजय सिंह ने प्रतिभागी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...