रोजगार मेले में 123 युवाओं को मिली नौकरी, खिले चेहरे
बलरामपुर, जून 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद के युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को सदर ब्लॉक के कटरा शंकरनगर में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में एक दिवसीय रोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चले इस मेले में आईटीआई और कौशल विकास से प्रशिक्षित युवाओं समेत 520 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार पास करने वाले 123 युवाओं को नौकरी मिली। रोजगार मेले में विभिन्न निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया के बाद 80 अभ्यर्थियों का अप्रेंटिसशिप तथा 43 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया। चयनित युवाओं को टाटा मोटर्स व पीजी इलेक्ट्रो मोबिल्स जैसी कंपनियों में अवसर मिलेगा। कंपनियों की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.