रोजगार मेले में 1190 अभ्यर्थियों का चयन
देवरिया, अगस्त 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में वृहद रोजगार मेले एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 1190 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। आईटीआई परिसर में आयोजित रोजगार मेले में आईटीआई एवं नॉन-आईटीआई के अभ्यर्थियों के लिए 20 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर साक्षात्कार लिया। मेले का उद्घाटन देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने किया व समापन जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि कौशल एवं दक्षता के माध्यम से युवा अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकते हैं। इसके लिए युवाओं को अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप क्षेत्र का चयन कर पूरी लगन, मेहनत और समर्पण के साथ निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.