हाथरस, मार्च 23 -- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उ.प्र कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में सेठ फूलचंद बागला पीजी कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 1181 अभ्यर्थियों का 26 कंपनियों ने चयन किया। रोजगार मेले का विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर,विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह,डीएम अतुल वत्स,एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा व सीडीओ पी एन दीक्षित ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि किसी भी परिवार में एक सदस्य को रोजगार मिलने से पूरे परिवार की दिशा और दशा बदल ज...