नोएडा, अप्रैल 22 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। एचआईएमटी कॉलेज में दो दिवसीय रोजगार मेले का बुधवार को समापन हो गया है। 2200 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए। इनमें से 113 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए ऑफर लेटर दिए गए। 250 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर अंतिम चरण के लिए आमंत्रित किया गया। ग्रुप डायरेक्टर डॉ. सुधीर कुमार ने कंपनियों का आभार व्यक्त कर चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...