हापुड़, मार्च 9 -- नगर के दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पी.जी कॉलेज में सोमवार को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा 1105 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। चयनित छात्र-छात्राओं को सदर विधायक विजयपाल आढ़ती व सीडीओ ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, वहीं चयनित छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड़ द्वारा एसएसवी पीजी कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे सदर विधायक विजयपाल आढ़ती द्वारा मेले का शुभारंभ किया गया। इसके बाद रोजगार मेले में आवेदन करने वाले हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा एवं पॉलीटेक्निक योग्यताधारी कुल 2924 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इन प्रतिभागियों का वृहद रोजगार मेल...