बागपत, जून 12 -- बागपत। गुरुवार को स्यादवाद इंस्टीट्यूट में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया। रोजगार मेले में 1042 युवाओं को जिलाधिकारी द्वारा ऑफर लेटर दिये गए। मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने किया। उन्होंने कहा कि अब हमारे युवाओं को अपने ही जिले में बेहतर अवसर मिल रहे हैं, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नीति का प्रमाण है। मेले में 66 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें बागपत, गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली-एनसीआर की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयां शामिल रही। दिनभर चलने वाले इस आयोजन में कुल 1654 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1042 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया। इनमें कुशल, अर्ध कुशल और अकुशल सभी वर्गों के प्रतिभाशाली युवाओं को रोजगार के अवसर मि...