गुमला, जून 16 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर के तत्वावधान में मंगलवार को नगर भवन परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन उपायुक्त दिलेश्वर महतो और जिला नियोजन पदाधिकारी अनामिका तिर्की ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रोजगार मेले में गुमला समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से आई 17 कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

रोजगार मेल में भागीदारी रोजगार मेले में नौकरी की तलाश में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पहुंचे। कुल 423 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए आवेदन किया। चयन प्रक्रिया के बाद 103 युवक-युवतियों का अंतिम रूप से चयन किया गया। उपायुक्त ने चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्थानीय स्तर पर रोजगा...