हरदोई, मार्च 26 -- हरदोई, संवाददाता। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 9 दिवसीय कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को जिला सेवा योजन एवं श्रम विभाग द्वारा गांधी भवन सभागार में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लिया। जिला सेवा योजन अधिकारी रामबीर सिंह ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा योजन कार्यालय समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन कर जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इन मेलों में भाग लेकर साक्षात्कार दें और रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें।सहायक श्रमायुक्त सत्यबीर सिंह ने सन्निर्माण कामगारों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.