नोएडा, फरवरी 25 -- ग्रेटर नोएडा। दादरी के वीजीआई कॉलेज में बुधवार को जिला रोजगार कार्यालय ने रोजगार मेला का आयोजन किया। इसमें 150 से अधिक कंपनियों ने सहभागिता की। मेले में 10 हजार पंजीकरण प्राप्त हुए। इनमें से करीब 4150 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए गए और अन्य अभ्यर्थियों को आगामी चरण के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर और जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, जिलाध्यक्ष अभिषेक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...