मुंगेर, जनवरी 29 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बुधवार को जीविका मुंगेर सदर के तत्वावधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत "रोजगार सह मार्गदर्शन मेला" का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जीविका मुंगेर सदर की ओर से जन-जागरूकता अभियान चलाते हुए प्रचार वाहनों को रवाना किया गया। इन प्रचार वाहनों को प्रखंड परियोजना प्रबंधक कुमारी श्रेया, जीविका के जिला प्रबंधक (रोजगार) रुपेश किशोर एवं प्रबंधक (मानव संसाधन) रंजीत कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वाहन मुंगेर सदर प्रखंड के सभी पंचायतों एवं गांवों में भ्रमण कर युवाओं एवं युवतियों को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसरों की जानकारी देंगे। प्रचार वाहनों के माध्यम से लोगों को यह बताया जा रहा है कि दिनांक 30 जनवरी को म...