औरैया, मार्च 17 -- औरैया, संवाददाता। उप्र रोजगार मिशन के अंतर्गत आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रोजगार मेला 19 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, हैदरपुर में आयोजित किया जाएगा। मेले में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अधिक से अधिक युवाओं तक मेले की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार वाहनों के माध्यम से पूरे जनपद में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि इच्छुक अभ्यर्थी इसमें भाग लेकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अविनाश चंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.