बलिया, मई 3 -- रानीगंज। बैरिया क्षेत्र के युवाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें बेहतर कैरियर विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 मई को इंटर कॉलेज सुदिष्टपुरी के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेला में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं की प्रतिभा परखने पहुंचेंगे।​ प्राथमिक इंटरव्यू में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कंपनी मुख्यालय भेजा जाएगा, जहां एक अंतिम परीक्षा आयोजित की जाएगी।​ अंतिम रूप से चयनित युवाओं को कंपनियों में स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...