मऊ, दिसम्बर 8 -- मऊ। जिला सेवायोजन अधिकारी अरविंद पाण्डेय ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, आईटीआई कैम्पस सहादतपुरा के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 10 दिसंबर को किया गया है। बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन की कार्रवाई पूर्ण की जाएगी। मेले में प्रतिभाग करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...