कौशाम्बी, मार्च 27 -- शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई सिराथू, मंझनपुर एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 28 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेला आईटीआई सिराथू परिसर में एक दिवसीय होगा। यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों के माध्यम से चयन की कार्रवाई की जाएगी। टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल प्रशिक्षण प्राप्त सभी प्रकार के शिक्षित अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति के साथ प्रात: 10 बजे प्रतिभाग कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...