बाराबंकी, फरवरी 17 -- बाराबंकी। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक व युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए रोजगार मेले का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। जिसका उद्घाटन खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा करेंगे। शहर के जनेस्मा कॉलेज में सुबह 10 बजे से रोजगार मेले में 50 कंपनियों के अधिकारी पांच हजार युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर चयन कर नियुक्त पत्र सौपेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...