बहराइच, जून 27 -- बहराइच,संवाददाता। जिले में 29 जून को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें पांच कंपिनयों की ओर से 241 पदों पर भर्ती की जाएगी। साक्षात्कार के जरिए प्रशिक्षित युवाओं का चयन किया किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला लगेगा। इसमें हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई व कौशल विकास प्रशिक्षित युवा भाग ले सकते हैं। रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन व मूल प्रमाण-पत्र साथ लाना जरूरी है।रोजगार मेले में सिसका इलेक्ट्रिकल में स्टोर प्रबंधक के 75 पद, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक में सेल्स ऑफिसर के 66 पद,धनवर्षा बायोप्लान्टेक में सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 40 पद, एलआईसी नानपारा में एजेंट के 30 पद, काशी एग्रो बायोटेक में फील्ड ऑफिसर के 30 पदों पर चयन...