नोएडा, फरवरी 23 -- ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत 25 फरवरी को विश्वेश्वरैया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन दादरी में रोजगार मेला लगेगा। जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने बताया कि मेले में दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी ROJGARSANGAM.UP.GOV.IN पोर्टल अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...