देहरादून, मई 19 -- देहरादून। क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग की ओर से 20 मई को देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी और युवाओं का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी। विभाग के अनुसार, रोजगार मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराना है। इसमें विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। युवाओं को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने को कहा गया है। विभाग ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...