धनबाद, फरवरी 18 -- श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग का अवर प्रादेशिक नियोजनालय धनबाद अब अवर नियोजनालय से दूर कोलियरी व पंचायत क्षेत्रों में जाकर रोजगार मेला आयोजित कर रहा है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय धनबाद ने 19 फरवरी को टाटा कम्युनिटी सेंटर मलकेरा साउथ पंचायत में रोजगार मेला लगाने की घोषणा की है। निजी क्षेत्र की 13 कंपनियों में 1731 वैकेंसी हैं। इनमें 1432 वैकेंसी पुरुषों व 299 पद महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। 12 हजार से 40 हजार रुपए मासिक वेतन की नौकरी ऑफर की गई है। बताते चलें कि पिछले दिनों धनबाद व गोविंदपुर आईटीआई समेत अन्य जगहों में भी रोजगार मेला लगाया गया था। नियोजनालय को उम्मीद है कि कोलियरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार मेला का आयोजन होने से क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। दुबई में रोजगार के लिए भी रांची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.