लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में बुधवार को ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से आयोजित रोजगार मेले में 121 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। ग्रीन गैस चयनितों को 25700 रुपये प्रति माह वेतन देगी। इन्हें लखनऊ एवं आगरा में नियुक्ति मिलेगी। प्लेसमेंट ऑफिसर एमए खां ने बताया कि कैंपस ड्राइव में 198 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा और साक्षात्कार इनमें से 121 अभ्यर्थियों को चयन सुनिश्चित हुआ। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ज्वाइनिंग मिलेगी। इस मौके पर जेड रहमान, अनुदेशक एवं ग्रे सिम लर्निंग्स फाउंडेशन के कर्मचारियों का अहम योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.