सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- बांसी। जिला सेवायोजन कार्यालय, आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन रतन सेन पीजी कालेज बांसी में डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में मंगलवार को किया गया। रोजगार मेले में 18 निजी क्षेत्र की कम्पनियों ने प्रतिभाग किया। 659 को रोजगार मिला। रोजगार मेले में 979 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कम्पनी के एचआर द्वारा साक्षात्कार लेकर 659 अभ्यर्थियों का विभन्नि पदों पर चयन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, विधायक बांसी प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह, आईटीआई प्रधानाचार्य सत्यदेव, कौशल विकास मिशन के स्टाफ, डिग्री कालेज के प्राचार्य संतोष कुमार सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.