बदायूं, मार्च 26 -- बदायूं। जिला सेवायोजन कार्यालय एवं दास पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को दास कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन प्राचार्य आशीष कुमार सक्सेना ने किया। मेले में कुल 22 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 1016 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर साक्षात्कार दिया। 487 अभ्यर्थियों का चयन/शार्टलिस्ट किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा ऑफर लेटर दिये गये। जिला सेवायोजन अधिकारी एसके यादव, चीफ प्रॉक्टर दास डिग्री कालेज संतोष कुमार सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...