गोरखपुर, जून 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से सोमवार को एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। कार्यालय परिसर में मेला के दौरान निजी क्षेत्र की दो कंपनियों ने कुल 46 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के बाद 31 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। उप निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन रास बिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि रोजगार मेले में काशी एग्रो बायोटेक्नोलाजी की ओर से सेल्स एवं फील्ड आफिसर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संचालित की गई। 50 पदों के लिए 21 अभ्यर्थियों ने भाग लिया और 16 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन हुआ। उन्होंने बताया कि शुक्ला सिक्योरिटी एंड मैन पावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से गार्ड, सुपरवाइजर एवं हेल्पर के पदों के लिए भर्ती की गई। 150 पदों के लिए इस कंपनी में 25 अभ्यर्थियों ने साक्ष...