सोनभद्र, अप्रैल 29 -- सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में बुधवार को आरआर पालिटेक्निक कालेज हिन्दुआरी में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र के 11 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 350 अभ्यर्थियों में 117 का चयन किया गया। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रबन्धक आकाश पटेल, प्रधानाचार्य धनंजय विश्वकर्मा, सच्चिदानन्द, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, सुरेन्द्र प्रजापति, मनोज, अशोक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...