आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़। शहर के दयानंद महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। इस मेला का शुभारंभ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मेले में विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया है। वृहद रोजगार मेला में सुबह से ही बेरोजगार युवक और युवतियों की भीड़ उमड़ी हुई है। इस रोजगार मेला में पांच हजार बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...