नोएडा, दिसम्बर 1 -- नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों में एक बार फिर से अनुबंध पर महिला परिचालकों की भर्ती शुरू हुई है। मोरना स्थित नोएडा डिपो में आठ दिसंबर को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट पास और सीसीसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होना चाहिए। अनसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में शासनादेश के अनुसार छूट मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...