पटना, मई 8 -- चौथे चरण के तहत शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज की विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कड़ी निंदा की है। शुक्रवार को बयान जारी कर उन्होंने कहा कि पुलिसिया दमन को बिहार के युवा कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। रोजगार मांगना अपराध नहीं, युवाओं का अधिकार है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा के लोग एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने का वादा कर रहे थे, लेकिन आज जब बिहार का युवा अपने हक की बात कर रहे है, तो उसे रोजगार नहीं बल्कि लाठियां दी जा रही हैं। यह भी पढ़ें- रोजगार मांगना अपराध नहीं, युवाओं का अधिकार है : मुकेश सहनी उन्होंने कहा कि युवा अपने भविष्य को उज्जवल बनाने को लेकर सरकार से नौकरी, रोजगार की मांग कर रहे है। लेकिन यह सरकार उन पर लाठियां...