सीतापुर, मार्च 17 -- बिसवां, संवाददाता। रोजगार देने मे सरकार विफल है। अगर रोजगार नही तो सरकार भी नही रहेगी, रोजगार न देने वाली सरकार को बेरोजगार पलट दें यह बातें मंगलवार को कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही मनरेगा बचाओ यात्रा के प्रभारी डॉ. आरपी वर्मा ने कहीं। वह 14 दिवसीय मनरेगा बचाओ यात्रा के स्वागत में कमुआ मे आयोजित सभा को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. आरपी बर्मा ने कहा सीतापुर मे 10 लाख मनरेगा मजदूर और 8 लाख शिक्षित बेरोजगार रोजगार की तलाश मे भटक रहे हैं। सरकार रोजगार दे पाने में असफी साबित हो रही है। शिव प्रकाश सिंह ने कहा मनरेगा सामाजिक परिवर्तन का हथियार है भाजपा सरकार इसीलिए मनरेगा को खत्म कर सामाजिक परिवर्तन के काम को रोक रही है। वहीं, सुनीला रावत ने कहा कि बिसवां विधान सभा क्षेत्र के 82 हजार मनरेगा मजदूर रोजगार नही पा रहे हैं। मनरेगा ब...