चंदौली, दिसम्बर 23 -- चंदौली, हिटी। मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस और भाकपा ने विरोध प्रदर्शन किया। भाकपा मार्क्सवादी और लेनिनवादी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चंदौली स्थित बिछिया धरना स्थल पर विरोध जताया। वहीं जूलूस निकालकर डीएम कार्यालय पहुंचे। वहां राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने भी नगर में जुलूस निकाला। वहीं चकिया में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कॉंग्रेस कमेटी चंदौली और शहर कांग्रेस कमेटी मुगलसराय के संयुक्त तत्वावधान में जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर उसको समाप्त किये जाने के विरूद्ध कांग्रेस जनों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि *मन...