गाज़ियाबाद, जुलाई 16 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। अकादमिक पढ़ाई और कॉर्पोरेट डिमांड के बीच की दूरी को पाटने के लिए दुहाई स्थित आईएएमआर कॉलेज और हेनरी हार्विन एजुकेशन ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। कॉलेज की चेयरपर्सन अंशु बंसल ने कहा कि यह साझेदारी छात्रों के ज्ञान और रोजगार क्षमता को बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान सचिव संजय बंसल और डॉ. श्वेता कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...