दरभंगा, जनवरी 7 -- दरभंगा। महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में इंडल्स बैंक ने जॉब कैंप का आयोजन किया। अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. शंभु कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं से कैंप में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और घटते संसाधन के बीच लोग इस प्रतिस्पर्धी युग में तभी टिक सकते हैं, जबकि वो किसी भी क्षेत्र में स्किल्ड हो। आज का दौर स्किल्ड वालों का है, जो स्किल्ड होगा वो कभी बेरोजगार नहीं रह सकता है। इसी कड़ी में इंडल्स बैंक की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। बर्सर डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया और जॉब कैंप में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार साफी...