गाजीपुर, अगस्त 10 -- गाजीपुर, संवाददाता। भारत छोड़ों दिवस की 84 वीं वर्षगांठ पर सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने रष्ट्रव्यापी ' जेल भरो ' विरोध कार्यक्रम सरजू पाण्डेय पार्क में आयोजित किया। इस दौरान किसानों और मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक मांग-पत्र भेजा। जिसमें केंद्र सरकार से किसान, श्रमिक और आमजन से जुड़े मुद्दों के समाधान की अपील की गई। किसान नेताओं ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार की ओर से एमएसपी, बिजली, आंदोलन से जुड़े मुकदमों की वापसी समेत कई मुद्दों पर आश्वासन दिए गए थे। उनका आरोप है कि इन वादों को अब तक पूरी तरह लागू नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- भारत छोड़ो आंदोलन की बरसी पर श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन उन्होंने केंद्र से किसान...