जहानाबाद, मार्च 11 -- प्रखंड स्तरीय बैंकर समिति की बैठक दिए गए दिशा निर्देश मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय बैंकर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसके बाद कई आवश्यक निर्देश दिए गए। किसानों को आसान शर्त पर के केसीसी ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही युवाओं को रोजगार के लिए आसान शर्त पर आसानी से ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। ताकि बेरोजगार युवा लोग आर्थिक सहायता लेकर छोटे-छोटे काम शुरू कर सकें। बैंकों द्वारा लोगों को लोन लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसका नतीजा है कि लोग साहूकारों के चंगुल में फंस जा रहे हैं। किसान और गरीबों को मजबूरी में आकर माइक्रोफाइनेंस और सहकारों के पास जाना पड़ रहा है। मख...