चित्रकूट, जनवरी 3 -- चित्रकूट। संवाददाता सामाजिक संस्था दृष्टि में लुई ब्रेल महोत्सव का शनिवार को आगाज हुआ। डीएम पुलकित गर्ग ने प्रतियोगिता ध्वज फहराकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न प्रांतों से आए छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। उन्होंने लुई ब्रेल और मां सरस्वती प्रतिमा में माल्र्यापण किया। डीएम ने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के ज्ञान एवं कौशल का विकास हो रहा है, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकें। डीएम ने शिक्षा को समानता स्थापित करने वाली सशक्त लहर बताते हुए कहा कि रोजगार के अवसर खोजना और सृजित करना आवश्यक है, जिसकी सीमा हमारी सोच पर निर्भर करती है। कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के माध्यम से प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें। अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि महासचिव शंकरलाल गुप्ता ने संस्थान को आग...