हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को दूसरे दिन भी फ्यूचर टेक स्किल्स कार्यशाला जारी रही। यहां रोजगार के अवसरों और उद्योग की वर्तमान मांगों पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया।करियर काउंसलिंग सेल की ओर से आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बारीकियों से रूबरू कराया गया। विशेषज्ञों ने तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ समस्या समाधान की क्षमता को भविष्य के लिए अनिवार्य बताया। विशेषज्ञों ने डेटा साइंस और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों और उद्योग की वर्तमान मांगों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। हैंड-ऑन प्रैक्टिकल सत्र के माध्यम से 50 से अधिक विद्यार्थियों ने डेटाबेस प्रबंधन की मूलभूत अवधारणाओं का जीवंत अनुभव प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- एआई, रोबोटिक्...