गढ़वा, जून 3 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण युवाओं को मजबूरन दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और अन्य राज्यों का रुख करना पड़ रहा है। क्षेत्र में अक्सर बाहर से आने वाली बसों और वाहनों में युवाओं को रोजगार के लिए ले जाते देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र में रोजगार के साधनों की कमी के कारण युवाओं के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। खेती-किसानी से पूरे वर्ष परिवार का भरण-पोषण संभव नहीं हो पाता, जबकि अन्य रोजगार के अवसर भी सीमित हैं। ऐसे में परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और घर का खर्च चलाने के लिए युवाओं को दूसरे राज्यों में मजदूरी करने जाना पड़ता है। रोजगार की त...