लातेहार, जून 10 -- चंदवा प्रतिनिधि। चकला-बाना स्थित अभिजीत पावर प्लांट का अधिग्रहण करने वाली रश्मि मेटेलिक ग्रुप की कंपनी ओएएसपीएल के खिलाफ बुधवार को मेन पावर कर्मियों और प्रभावित ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। वादा खिलाफी और लिखित एकरारनामा नहीं मानने के आरोप में सैकड़ों की संख्या में रैयत व मजदूर कंपनी परिसर के टीजी ब्लॉक के पास जुटे और जोरदार प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- बायोमेट्रिक प्रणाली के विरोध में सशक्त संयुक्त मोर्चा ने प्रबंधन को सौंपा मांग पत्र, आंदोलन की चेतावनीप्रदर्शन का कारण प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन को मांग पत्र सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया तो गुरुवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि पावर प्लांट की स्थापना के समय उनकी जमीन रोजगार और क्षेत्रीय विकास के वादे पर ...