आरा, फरवरी 14 -- -हरियाणा के रोहतक जिले में दस फरवरी को सड़क हादसे में युवक ने गंवा दी जान -इलाज के दौरान रोहतक स्थित निजी अस्पताल में 12 फरवरी को तोड़ दिया दम -मौत से युवक के घर में मचा कोहराम, परिजनों का हाल बेहाल आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता हरियाणा के रोहतक में सड़क हादसे में भोजपुर के एक युवक की मौत हो गई। रोजगार की तलाश में हरियाणा गया युवक किसी वाहन की चपेट में आ गया। इसमें गंभीर रूप से युवक ने रोहतक स्थित किसी निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा दस फरवरी को हुआ था। मृत युवक भोजपुर के धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव निवासी पशु चिकित्सक डॉ रमेश सिंह का 28 वर्षीय पुत्र आशीष उर्फ उदय सिंह था। पिता डॉ रमेश सिंह ने बताया कि आशीष उर्फ उदय सिंह दस दिन पूर्व काम करने के सिलसिले से हरियाणा गया था। वहां दस फरवरी को सड़क हादसे में वह गंभीर ...