औरैया, मई 28 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव पुरवा दूजे निवासी युवक का हरियाणा के करनाल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हरियाणा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पत्नी संगीता देवी ने बताया कि उनके पति 34 वर्षीय विनय कुमार जाटव 18 मई को रोजगार की तलाश में हरियाणा के करनाल गए थे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने फोन पर जानकारी दी थी कि वह पिंटू और शरद कपूर नामक लोगों के पास सुरक्षित पहुंच गए हैं। यह भी पढ़ें- बिल्सी के युवक की पंचकूला में संदिग्ध हालात में मौत परिजनों की 23 मई तक विनय से बातचीत होती रही, लेकिन इसके बाद अचानक उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। परिजनों ने लगातार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नह...