रोजगार की तलाश में बेंगलुरु जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
बोकारो, अगस्त 28 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रोजगार की तलाश में बेंगलुरु जा रहे चास प्रखंड के कांड्रा पंचायत अंतर्गत लबुडीह गांव निवासी 40 वर्षीय संजय बाउरी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सोमवार को आंध्र प्रदेश के मोगरालापल्ले रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के गेट पर खड़े रहने के दौरान झपकी आने से वह नीचे गिर गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार को शव गांव पहुंचते ही मातम पसर गया। पत्नी लखी देवी बार-बार बेहोश होती रहीं। बेटे 15 वर्षीय मुकेश बाउरी और 20 वर्षीय बेटी मामोनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्चों ने पिता का शव देखा तो गुमसुम हो गए। संजय परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह परिचितों के साथ रोजगार की तलाश में बेंगलुरु जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष महावीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.