चतरा, अप्रैल 4 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर थाना के प्रतापपुर निवासी समोज प्रसाद गुप्ता के 19 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार की मौत गुरुवार को ट्रेन से गिरकर हरियाणा कुरूक्षेत्र के पास हो गई है। यह घटना हरियाणा के जीआरपी कुरूक्षेत्र थाना के ढोला माजरा रेलवे स्टेशन के पास हुई है। रौशन कुमार के पिता समोज प्रसाद गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को शाम में हरियाणा जीआरपी कुरूक्षेत्र थाना से फोन आया कि रौशन कुमार नामक युवक ट्रेन से गिरने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर प्रतापपुर से परिजन घटना स्थल के लिए शव लेने के लिए रवाना हो गया है। रौशन अपने घर की माली हालत को देखते हुए चेन्नई जाने कह कर एक अपने दोस्त चंदन के साथ घर से निकला था कि बाहर में जाकर मजदूर कर अपने घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने का प्रयास करेंगे परंतु होनी को कुछ और ही मंजूर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.