कानपुर, मई 26 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता एचबीटीयू के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग और द इंस्टीट्यूशंस ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) कानपुर चैप्टर की ओर से एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसका विषय ह्यूमन-सेंट्रिक एंड रिस्पान्सिबल एआई रहा। जिसमें विशेषज्ञों ने कहा कि एआई के आने से रोजगार खत्म नहीं होगा, बल्कि यह इंसानों की मदद करेगा और उनके काम को आसान बनाने के साथ समय की बचत करेगा।संगोष्ठी में देश-विदेश के शोधार्थी, शिक्षा व उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने एआई के भविष्य और नैतिक पहलुओं पर मंथन किया। मुख्य वक्ता आईआईटी के प्रो. वाईएन सिंह ने कहा कि भविष्य की एआई तकनीकों का विकास मानव मूल्यों एवं सामाजिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जाना अनिवार्य है। विवि के कुलपति प्रो. समशेर ने कहा कि नवीन तकनीकी शोध और उद्योग जगत की व्यावहारिक जरूरतों से शिक...