संतकबीरनगर, जुलाई 16 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सहकारी गन्ना विकास समिति से संचालित इंटर कालेज व महाविद्यालयों के माध्यम से बच्चों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए बच्चों को तराशने की जिम्मेदारी विद्यालय के उन अध्यापकों को सौंपी गई है जिन्होंने प्रदेश मुख्यालय पर तीन दिन का प्रशिक्षण लिया है। तीन दिन के प्रशिक्षण के बाद अध्यापक लौट आए हैं। अब यह अध्यापक अपने विद्यालय के बच्चों को चयनित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण देंगे ताकि विद्यालय से निकलने के बाद वह अपने पैरों पर खड़े हो सकें।सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन हरिकेश चौधरी की अगुवाई में रोजगारोन्मुखी शिक्षा के लिए छात्रों का चयन किया जाएगा। समिति के सचिव डा. रामफल ने बताया कि इस अभियान में बालिकाओं का जीवन स्तर उठाने पर पूरा जोर है। बा...