बस्ती, अक्टूबर 4 -- बस्ती। कुदरहा ब्लॉक के जमालपुर गांव निवासिनी शर्मा देवी ने ग्राम पंचायत बैसियाकला में तैनात रोजगारसेवक रीता यादव की शिकायत डीएम से की है। डीएम के शिकायती-पत्र में कहा गया है कि रीता यादव व उनके पति पर मनरेगा मजदूरी गबन व मनरेगा कार्य न करने के साथ पंचायत भवन के बैठक में नहीं जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगया है कि रोजगारसेवक रीता यादव बस्ती के मिश्रौलिया स्थिति अपने लाखों के मकान में ट्यूशन पढ़ाती है, उनके स्थान पर उनके पति कुशलदेव मनरेगा का कार्य देखते हैं। ये पंचायत भवन व ब्लॉक की बैठक में नहीं जाती हैं। इस मामले में शिकाती पत्र देकर डीएम से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...