कोटद्वार, दिसम्बर 23 -- सेवायोजन विभाग उत्तराखंड द्वारा संचालित गोविंद नगर स्थित शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केंद्र में आरक्षित वर्ग, पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए रोजगारपरख प्रशिक्षण व प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम एक जनवरी से आरंभ होगा। मंगलवार को केंद्र प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के अंतर्गत छात्रों को छह मास का टंकण व लिपिकीय व आशुलिपि में एक साल का प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण में हिंदी टंकण, हिंदी आशुलिपि व इंटनेट व कम्यूंटर का ज्ञान निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार छात्रों को दिया जायेगा। प्रशिक्षण के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट या समकक्ष रखी गई है। अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस पर केंद्र से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर व साक्षा...