गोपालगंज, फरवरी 1 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय में रविवार को रोग मुक्ति योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर का शुभारंभ सेवानिवृत डीआईजी राम नारायण सिंह, बीडीओ नंदकिशोर साह, सीओ गौतम कुमार सिंह, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के राज्य प्रभारी डॉ. अजीत कुमार, जिला परिषद के उपाध्यक्ष दीपक कुमार दीपू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बताया गया कि योग हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। मौके पर पूर्व प्रधानाध्यापक ब्रजकिशोर सिंह, शंकर महतो, मुन्ना प्रसाद, डॉ सुरेश सिंह, अवधेश सिंदुरिया, धनु पांडेय, वीरेंद्र प्रसाद, शशिरंजन सिंह, केदार सहनी, राकेश सिंह, चंदन सोनी, निरंजन पांडेय, दीपक कुमार, उपेन्द्र यादव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...